Jamshedpur (Nagendra) सोनारी राजस्थान भवन में शहर की धार्मिक संस्था श्री महासर माता परिवार जमशेदपुर (कोल्हान) द्धारा कुलदेवी महासर माता का 45वां मासिक कीर्तन उत्सव धूमधाम से मनाया गया। यजमान सुनीता-गणेश मित्तल ने पूजा की और पंडित रामजी पारिक ने पूजा करायी। स्थानीय भजन गायक महावीर अग्रवाल, बंटी चांगिल, अयुष्मान चौधरी, मनोज पारिख और रूबी रविन्द्र द्धारा भजनों के माध्यम से कुलदेवी महासर माता का गुणगान किया गया। श्री गणेश वंदना से भजनों का शुभारंभ हुआ। भजन गायकों द्धारा भजनो की प्रस्तुति से चार घंटे तक पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।
यह धार्मिक कार्यक्रम रविवार को संपन्न हुआ। जिसमें भक्तों ने कुलदेवी के श्रीचरणों में अपनी हाजरी लगाकर कुलदेवी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसे सफल बनाने में प्रमुख रूप से राजेश पसारी, टोनी भालोटिया, प्रदीप मित्तल, नैना मित्तल, डॉली मित्तल, संगीता मित्तल, सुधा मित्तल, अंजुला मोहनका, अर्चना अग्रवाल, बलराम अग्रवाल गोविन्द अग्रवाल, राजकुमार मित्तल, विष्णु मोहनका, अमित खेड़िया, नंदलाल अग्रवाल, लखन लाल अग्रवाल पप्पू अग्रवाल, सुभाष मित्तल आदि का योगदान रहा।


No comments:
Post a Comment