Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa नया गांव में जमीन सीमांकन का ग्रामीणों ने किया विरोध, अधिकारी बैरंग लौटे Villagers protested against land demarcation in Naya village, officials returned empty handed

 


Guwa (Sandeep Gupta) नोवामुंड़ी प्रखंड अंतर्गत बड़ाजामदा थाना क्षेत्र की दिरीबुरु पंचायत के नया गांव में शुक्रवार को जमीन सीमांकन को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। गांव निवासी केशनी बारिक की 12 डिसमिल जमीन का सीमांकन करने पहुंचे अंचल अधिकारियों एवं बड़ाजामदा पुलिस को ग्रामीणों के विरोध के कारण बिना सीमांकन किए ही वापस लौटना पड़ा। इस संबंध में नोवामुंड़ी प्रखंड से पहुंचे सर्किल इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि मौजा दिरीबुरु टोला नया गांव स्थित खाता संख्या 95, थाना संख्या 770, प्लॉट संख्या 1459 एवं 1460, रकबा 4 डिसमिल एवं 8 डिसमिल कुल 12 डिसमिल भूमि का सीमांकन अंचल अधिकारी के आदेश पर किया जाना था। 


सीमांकन की प्रक्रिया अंचल जमीन राजस्व उप निरीक्षक, बड़ाजामदा ओपी पुलिस, दिरीबुरु गांव के मुंडा नरेश चाम्पिया, बड़ाजामदा मुंडा दिगंबर चातोम्बा, बड़ाजामदा पीढ़ क्षेत्रीय मानकी साजन चातोम्बा एवं पीढ़ डाकुवा विवेक सुंडी की उपस्थिति में शुरू की जानी थी। हालांकि, मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने जमीन के सीमांकन का विरोध करते हुए कार्य नहीं होने दिया। विरोध के कारण प्रशासनिक टीम को बिना किसी कार्रवाई के वापस लौटना पड़ा। केशनी बारिक की जमीन पर सीमांकन का विरोध करने वालों में महेंद्र महाकुड़, योगी बारिक, त्रीनाथ बारिक, अरुण बारिक, घासीराम बारिक, पांडवा महाकुड़, अग्रवाल बारिक एवं लखींद्र महाकुड़ शामिल बताए गए हैं। प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.