Jamshedpur

Jamshedpur जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया Blankets were distributed among the needy

Jamshedpur (Nagendra)  शहर के तापमान में लगातार गिरावट के कारण आम लोगों का  ठंड के कारण जीना मुहाल हो रहा है। ऐसे  विषम परिस्थिति में शहर की जाने-मानी समाज सेविका एवं राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं…

Jamshedpur जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया Blankets were distributed among the needy

 


Jamshedpur (Nagendra) शहर के तापमान में लगातार गिरावट के कारण आम लोगों का  ठंड के कारण जीना मुहाल हो रहा है। ऐसे  विषम परिस्थिति में शहर की जाने-मानी समाज सेविका एवं राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण संगठन उपनिर्देशक और समाजसेवी संगठन सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति की अध्यक्षा  रानी गुप्ता ने आज अपने सहयोगियों के साथ मिलकर जमशेदपुर के बारीडीह बस्ती स्थित हरिजन बस्ती में पहुंचकर जरूरतमंद महिलाओं एवं पुरुषों के बीच कंबल वितरण किया। 


मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के सिटी मैनेजर प्रकाश साहू उपस्थित रहे एवं जरूरतमंद तीस लोगों के बीच कंबल वितरण किया उन्होंने समाजसेवी का रानी गुप्ता के द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिए किए जा रहे हैं प्रयासों की सराहना किया एवं अपनी शुभकामना दिया।


कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से सामाजिक संगठन पदाधिकारी उर्मिला देवी , पूनम अग्रवाल ,सदस्य सन्नी मुखी,  नितिन मुखी एवं बस्ती के लोगों का विशेष सहयोग रहा। कंबल वितरण के मौके पर सैकड़ो की संख्या में बस्ती की महिला , पुरुष और युवा  कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहते हुए सरहाना किया।



Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280