Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur शांति और सद्भावना पूर्ण समाज की स्थापना के लिए जरूरी है खेल का दैनिक अभ्यास - डॉ शुभेन्दु महतो, जिला अध्यक्ष,जे एम एम , सरायकेला Daily practice of sports is necessary for establishing a peaceful and harmonious society - Dr. Shubhendu Mahato, District President, JMM, Saraikela.

 


Upgrade Jharkhand News. रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह गितिलता, पोटका के द्वारा आयोजित वार्षिक खेल कूद समारोह का आज द्वितीय दिवस और समापन समारोह पूरी खेल भावना और निष्ठा के साथ संपन्न हुआ। आज के समारोह के सम्मानित अतिथि रहे डॉक्टर शुभेंदु महतो, जे एम एम जिला अध्यक्ष सरायकेला और कोल्हान विश्वविद्यालय के कोऑर्डिनेटर ऑफ़ वोकेशनल सेल डॉक्टर प्रभात कुमार सिंह। इस अवसर पर परीक्षा विभाग के प्रभात कुमार पांडे, समाज सेवी षष्ठीपद महतो और शयन मंडल जी की भी उपस्थिति रही।विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए डॉक्टर शुभेन्दु महतो जी ने कहा कि खेल हमें जीवन में अनुशासित रहना सिखाता है और इससे सक्रियता बनी रहती है। 


अतिथियों ने विद्यार्थियों को  मेडल और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत भी किया। सी वी सी, कोल्हान विश्वविद्यालय, डॉक्टर प्रभात कुमार सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि नई शिक्षा नीति में भी पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ खेल कौशल के संवर्धन पर जोर दिया गया  है।  रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह सदैव से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की बात करता है और इस दिशा में इस तरह के आयोजन कारगर होते हैं।  उपस्थित अतिथियों का स्वागत संस्थान के अध्यक्ष राम बचन, सचिव गौरव बचन और सहसचिव  विवेक बचन जी के द्वारा उत्तरीय ,प्रतीक चिन्ह और नव वर्ष की डायरी देकर की गई। समारोह को सफल बनाने में प्राचार्या  और सभी व्याख्याता गणों ने सहयोग किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। 


द्वितीय दिवस के इवेंट के परिणाम इस प्रकार रहे:-

*जेवलिन थ्रो (बालिका)

1. गीता गगराई

2. ललिता तामसॉय

3. भवानी कुंकल

*200 मीटर दौड़ (बालक)

1. दिनेश बास्की

2. शिवा सरदार

3. राजदीप राज महतो

*200 मीटर दौड़ (बालिका)

1. भूमिका टुबिद

2. पोमा सोरेन

3. रानी सवाईन

*सैक रेस (बालिका)

1. रानी सवाईन

2. भूमिका कुंकल

3. भूमिका टुबिद

*सैक रेस (बालक)

1. रिशु राज

2. दिनेश बास्की

3. युवराज सरदार

*स्पून रेस (बालक)

1. चंदा कुमार साह

2. सलखान शी

3. दिनेश बास्की

*स्पून रेस (बालिका)

1. भवानी कुंकल

2. अर्चना कुमारी

3. मीतू काइबोर्टा



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.