Upgrade Jharkhand News. झारखंड स्टेट राइफल एसोसिएशन ने दिवाकर सिंह को फिर से अपना अध्यक्ष चुना है। इस इलेक्शन की कार्यवाही की देखरेख के लिए झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन द्वारा अपने ऑब्जर्वर के रूप में आनंद बिहारी दुबे को भेजा गया था।
रिटर्निंग अधिकारी एडवोकेट रविन्द्र कुमार ने बताया कि ऑफिस बेयरर में कई सदस्य निर्विरोध चुने गए। इनमें अध्यक्ष पद पर दिवाकर सिंह और सचिव पद पर उतम चन्द को चुना गया है। श्री दिवाकर सिंह ने अध्यक्ष पद पर चुने जाने पर सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया है।

No comments:
Post a Comment