Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur जमशेदपुर साहित्य उत्सव में शिव शंकर कांडेयोंग हुए सम्मानित, जनजातीय भाषाओं के संरक्षण में योगदान को मिली सराहना Shiv Shankar Kandeyong was honoured at the Jamshedpur Literature Festival; his contribution in the preservation of tribal languages ​​was appreciated.

 


Jamshedpur (Nagendra) पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से गोपाल मैदान, जमशेदपुर में आयोजित प्रथम साहित्य उत्सव के पहले दिन विभिन्न सत्रों में साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जिले के लेखक, साहित्यकार, कवि एवं इस क्षेत्र में कार्यरत गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में टाटा स्टील फाउंडेशन में ट्राईबल आइडेंटिटी के लीड शिव शंकर कांडेयोंग को अनुमंडल दंडाधिकारी अर्णव मिश्र के हाथों सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम कर्ण सत्यार्थी समेत जिले के कई वरीय पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर शिव शंकर कांडेयोंग ने जानकारी दी कि टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा 12 जनजातीय भाषाओं के साथ-साथ आदिम जनजाति समूह की भाषाओं को बचाने और संरक्षित करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा जनजातीय समुदाय की कला, संस्कृति और साहित्य के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में भी फाउंडेशन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। श्री कांडेयोंग को सम्मानित किए जाने पर ओयोन आखड़ा तिरिलडीह की ओर से उन्हें बधाई दी गई। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व शिव शंकर कांडेयोंग को उनके कार्यों के लिए देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों भी सम्मानित किया जा चुका है।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.