Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Adityapur आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 2 में सुप्रिया महतो के पक्ष में मजबूत जनलहर Strong public wave in favour of Supriya Mahato in Adityapur Municipal Corporation's Ward No. 2

 


Upgrade Jharkhand News.आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 2 में इस बार चुनावी माहौल पूरी तरह जनसमर्थन के रंग में रंगा नजर आ रहा है। क्षेत्र में चल रहे सघन जनसंपर्क अभियान के दौरान प्रत्याशी सुप्रिया महतो को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। गली-गली, मोहल्लों और बस्तियों में लोगों की भीड़ और उत्साह इस बात का संकेत दे रहा है कि वार्ड में सकारात्मक वातावरण बन चुका है। सुप्रिया महतो, क्षेत्र के पूर्व वार्ड पार्षद अभिजीत महतो उर्फ गुड्डू की पत्नी हैं। अभिजीत महतो के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों और जनता से उनके निरंतर संपर्क का प्रभाव आज भी क्षेत्र में दिखाई देता है। स्थानीय लोग मानते हैं कि जनसेवा की उसी परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए सुप्रिया महतो मैदान में उतरी हैं, जिससे वार्ड में विकास की गति और तेज हो सके।


जनसंपर्क के दौरान नागरिकों ने पेयजल आपूर्ति, सड़क मरम्मत, नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर अपनी बात रखी। सुप्रिया महतो ने स्पष्ट रूप से कहा कि वार्ड की मूलभूत समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर मोहल्ले में समान रूप से विकास कार्य सुनिश्चित किए जाएंगे और पारदर्शिता के साथ योजनाओं को लागू किया जाएगा। महिलाओं, बुजुर्गों और सामाजिक संगठनों की बैठकों में भी भारी भागीदारी देखने को मिल रही है। कई स्थानों पर स्थानीय नागरिकों ने उनका स्वागत कर समर्थन की घोषणा की। समर्थकों का कहना है कि वार्ड संख्या 2 में इस बार एकजुटता और विश्वास का माहौल है, जो चुनाव परिणामों में भी दिखाई देगा।


वार्ड के राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मजबूत जनसंपर्क, पूर्व पार्षद की साख और जनता से सीधा संवाद—ये सभी कारक सुप्रिया महतो के पक्ष में माहौल को मजबूत बना रहे हैं। फिलहाल वार्ड संख्या 2 में एक ही चर्चा प्रमुख है—विकास, विश्वास और निरंतर जनसेवा। अब सबकी नजरें आगामी मतदान पर टिकी हैं, जहां वार्ड संख्या 2 की जनता अपने मता धिकार से भविष्य की दिशा तय करेगी।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.