- विधायक जगत माझी ने सरकार से की स्थानीय मजदूरों की मांगों के निराकरण करने की मांग
Upgrade Jharkhand News. मनोहरपुर प्रखंड अन्तर्गत चिरिया आयरन ओर माइंस में काम बंद रहने और मजदूरों की मांगों से संबंधित मामला गुरूवार को झारखंड विधानसभा में उठा। स्थानीय विधायक जगत माझी ने बजट सत्र के दूसरे दिन शून्यकाल में मामले को उठाते हुए सरकार से हस्तक्षेप की मांग की। विधायक ने सदन के माध्यम से सरकार से कहा कि चिरिया आयरन ओर माइंस में पिछले करीब छह महीने से काम बंद है।
वहीं स्थानीय मजदूरों को भी काम से बैठा दिया गया है। जिसके विरोध में करीब तीन सौ मजदूर पिछले दो महीने से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए है। विधायक ने सरकार से स्थानीय मजदूरों की उचित मांगों का शीध्र निराकरण करने की मांग की।



































No comments:
Post a Comment