Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa पांच दिवसीय यूथ क्रिकेट चैंपियनशिप का हुआ शुभारंभ,पापा 11 टीम ने दर्ज की शानदार जीत Five-day youth cricket championship begins, Papa 11 team registers impressive victory

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा सेल के फुटबॉल मैदान में मंगलवार को पांच दिवसीय यूथ क्रिकेट चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया है। उद्घाटन समारोह में गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि महाप्रबंधक आर.के. बंगा एवं झारखंड मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा स्वर्गीय प्रेमजीत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके पश्चात अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।


चैंपियनशिप का पहला मुकाबला पापा 11 एवं यंग बॉयज टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर यंग बॉयज टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए पापा 11 टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यंग बॉयज टीम 10 ओवर में 8 विकेट खोकर मात्र 78 रन ही बना सकी। इस प्रकार पापा 11 टीम ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।


प्रतियोगिता के सफल आयोजन में झारखंड युवा मोर्चा का अहम योगदान रहा। मैच में अंपायर की भूमिका संजय बनर्जी एवं विजय कुमार दास ने निभाई। यूथ क्रिकेट चैंपियनशिप कमेटी में रोहित पांडे, ललित तांती, जतिन यादव, रिक्की केसरी, सूरज गुप्ता, गणेश दास, निकेत सिंह, जुनैद खान, सुजीत राय, सागर सिंह, नौशाद अली, सतीश दास, तेजेंद्र सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।




No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.