Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa राजाबुरु खदान में स्थानीयों को रोजगार देने की मांग,13 फरवरी को आंदोलन की चेतावनी Demand for employment for locals in Rajaburu mine, warning of agitation on February 13

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा क्षेत्र में सेल प्रबंधन द्वारा राजाबुरु खदान को शीघ्र चालू किए जाने की तैयारी चल रही है। इसी को लेकर स्थानीय ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों में चिंता के साथ-साथ आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। स्थानीय नेताओं राजेश सांडिल एवं मंगता सुरीन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि खदान चालू होने के बाद आसपास के गांवों के ग्रामीणों को रोजगार में प्राथमिकता नहीं दी गई, तो 13 फरवरी को गुवा सेल के जनरल ऑफिस के समक्ष आंदोलन किया जाएगा तथा प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि इसके बाद भी सेल प्रबंधन द्वारा स्थानीय सात गांवों के बेरोजगार युवाओं को रोजगार नहीं दिया गया, तो मजबूरन सेल का चक्का जाम किया जाएगा।


इस संबंध में मंगलवार को छोटानागरा थाना क्षेत्र के जोजोगुटू गांव में सातों गांवों के मुंडा-मानकी एवं ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जोजोगुटू गांव के राजेश सांडिल, काशिया पेचा गांव के मंगता सुरीन, मुंडा सिंगा सुरीन, पूर्व जिला परिषद सदस्य बामिया मांझी, अमन चाम्पिया, मानसिंह चाम्पिया, नंदलाल सुरीन, बिरसा चाम्पिया, दुईया गांव के मुंडा जानुमसिंह चेरवा, रोवाम गांव के मुंडा बुधराम सिद्धू तथा जाम कुंडिया गांव के मुंडा कुशों देवगम शामिल हुए। 


बैठक में सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि खदान क्षेत्र में रहने वाले स्थानीय युवक-युवतियों को रोजगार में प्राथमिकता देना उनका संवैधानिक एवं नैतिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र ग्रामीणों की जमीन, जंगल और पर्यावरण से जुड़ा हुआ है, इसलिए यहां के लोगों का पहला हक बनता है। बैठक में बड़ी संख्या में मुंडा-मानकी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.