Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa 75% रोजगार की मांग पर 11 गांवों की चेतावनी, गुवा सेल के खिलाफ आंदोलन की तैयारी 11 villages issue warning demanding 75% employment, prepare for agitation against Guwa Cell

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा थाना क्षेत्र के काशिया पेचा गांव में रविवार को 11 गांवों के ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता काशिया पेचा गांव के मुंडा मंगता सुरीन ने की। बैठक में मुंडा, मानकी, डाकुआ तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में कहा कि गुवा सेल की खुलने वाली राजाबुरु खदान में 75 प्रतिशत स्थानीय बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार दिया जाए। ग्रामीणों ने बताया कि इस मांग को लेकर 13 फरवरी को गुवा सेल प्रबंधन को एक लिखित मांग पत्र सौंपा गया था, लेकिन अब तक उस पर कोई ठोस विचार या पहल नहीं की गई।


इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो गुवा सेल की खदान का उत्पादन कार्य बाधित किया जाएगा और चक्का जाम किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी सेल प्रबंधन की होगी। बैठक में जोजोगुटू गांव के राजेश सांडिल, सोनापी गांव के पूर्व जिला परिषद सदस्य बामिया मांझी, काशिया पेचा के मुंडा सिंगा सुरीन सहित अमन चाम्पिया, मानसिंह चाम्पिया, नंदलाल सुरीन, बिरसा चाम्पिया, मुन्नी देवगम, अर्जुन चाम्पिया, जेना वाडिंग, बेसरा चाम्पिया, मंगल सिद्धू, रोया मुमुई, कांडे चाम्पिया, उरदुब चाकिया समेत अनेक ग्रामीण मौजूद थे। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि स्थानीय युवाओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और रोजगार मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.