Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa नुईया गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में हुआ बाल मेला का आयोजन A children's fair was organised at the upgraded middle school in Nuiya village.

 


Guwa (Sandeep Gupta) नुईया गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बाल मेला का आयोजन उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। इस बाल मेले में बच्चों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक रंगोली, पोस्टर, स्लोगन तथा साइंस प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए 100 मीटर दौड़, मेंढक रेस, बोरा रेस, बिस्किट रेस, म्यूजिकल चेयर, सुई-धागा रेस सहित कई रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नोवामुंडी भाग-एक की जिला परिषद सदस्य सुश्री देवकी कुमारी उपस्थित थीं। उनके साथ गुवा पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी, बाल अधिकार मंच की सलाहकार पदमा केसरी तथा एस्पायर की अलेप्पी कोऑर्डिनेटर सुदीपा सेनापति भी मौजूद रहीं। अतिथियों ने बच्चों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न प्रोजेक्ट का निरीक्षण कर उनकी सराहना की। 


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुश्री देवकी कुमारी ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं। आगे चलकर यही बच्चे इंजीनियर, डॉक्टर और वैज्ञानिक बनकर समाज एवं राष्ट्र का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने बच्चों को लगन और मेहनत से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। वहीं स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम का संचालन ललिता सुरीन ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य राजेश कुमार गोप द्वारा किया गया। इस मौके पर डेमका होनहागा, सुखमति कुंकल, गीता बहादुर, ममता देवी, अनुराधा राव सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बच्चों के अभिभावकगण उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.