Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित DAV Public School, Guwahati organised an emotional farewell ceremony for the students of Class XII.

 


Guwa (Sandeep Gupta) डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में कक्षा बारहवीं के छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिससे वातावरण आध्यात्मिक और प्रेरणादायक बन गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या माधवी पांडेय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास ही जीवन में सफलता की सच्ची आधारशिला हैं। 


उन्होंने विद्यार्थियों को परीक्षा को भय के रूप में नहीं, बल्कि अपने ज्ञान, संस्कार और क्षमताओं को प्रदर्शित करने का अवसर मानने की प्रेरणा दी तथा सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वरीय शिक्षक सह इंचार्ज पी. के. आचार्या ने कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों को लक्ष्य पर केंद्रित रहकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों ने अपने परिश्रम और अनुशासन से विद्यालय की गरिमा बढ़ाई है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि ये छात्र-छात्राएं जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। अंत में उन्होंने परीक्षा के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं। 


समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें फ्रैंकलिन बाबा जॉन को ‘मिस्टर फेयरवेल’ एवं आरती लोहारा को ‘मिस फेयरवेल’ चुना गया। विद्यार्थियों ने अपने विद्यालय जीवन की यादगार क्षणों—प्रार्थना सभा, कक्षा-कक्ष की पढ़ाई, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और शैक्षणिक भ्रमण—को साझा करते हुए भावुक विदाई दी। इतिहास के वरीय शिक्षक बी. सी. दास एवं राजवीर सिंह ने प्रेरणादायी संबोधन प्रस्तुत कर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 


कार्यक्रम में कक्षा बारहवीं के सभी विषय शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ-साथ विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.