Guwa (Sandeep Gupta) सोमवार को टाटा डी.ए.वी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में वैदिक आशीर्वचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मधुस्मिता जेना (प्रेरणा महिला समिति अध्यक्ष) प्रियंका रंजन, अभिश्वेता त्रिपाठी, श्रावणी विश्वास, पम्मी सिंह, मधुमिता मिश्रा (सदस्य गण प्रेरणा महिला समिति,नोवामुंडी) उपस्थित थे। आगत अतिथियों का स्वागत शॉल, मेमेंटो एवं पुष्प गुच्छ देकर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रों के साथ हवन प्रारंभ करके की गई जिसमें वरिष्ठ संस्कृत शिक्षक सुरेश पंडा के साथ डी.ए.वी गुआ से पधारे धर्म शिक्षक आशुतोष शास्त्री ने सहयोग किया। विद्यालय के संगीत शिक्षक अरविंद ठाकुर ने अपनी संगीत मंडली के साथ आर्य समाज के भजनों को गाकर माहौल भक्तिमय बना दिया।
हवनों पाश्चात्य प्रतिभागी बच्चों के ऊपर वैदिक मंत्रों के साथ पुष्प वर्षा की गई। मुख्य अतिथि मधुस्मिता जेना ने प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए अपने संदेश में कहा कि अभी का समय अत्यंत मूल्यवान है जिसमें सतत एवं गहन अध्ययन रत रहने की आवश्यकता है। कठिन परिश्रम ही सफलता का आधार है। विद्यार्थी कठिन परिश्रम के द्वारा आगामी बोर्ड की परीक्षाओं में उचित परीक्षा फल प्राप्त कर सकते हैं। विदित हो कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन वर्तमान शैक्षणिक सत्र- 2025-26 में कक्षा 10 एवं 12 में शामिल होने वाले 140 परीक्षार्थियों के लिए किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रशांत कुमार भूईयां ने बच्चों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि वैदिक आशीर्वचन बच्चों के ऊपर अपने प्रेम दर्शाने का एक माध्यम है। यह समय धैर्य एवं लगन के साथ पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने का है।
सतत परिश्रम,अनुशासन,लगन एवं धैर्य के साथ उचित दिनचर्या बनाकर बच्चे समय का सदुपयोग करें। परिश्रम कभी व्यर्थ नहीं जाता, उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। मंच संचालन अंग्रेजी शिक्षक मानस रंजन मिश्र ने किया। तकनीकी सहायता में शिक्षक ज्योति प्रकाश साहू एवं कुसुम कुमारी मुस्तैद रहे। धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक अरविंद ठाकुर ने किया। कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने में सी.सी.ए प्रभारी देवेंद्र कुमार देव ने सहयोग किया। अनुशासन व्यवस्था बनाए रखने में क्रीड़ा शिक्षक हर्ष धनवार शिक्षक अनंत मैहर के साथ व्यस्त रहे। ध्वनि व्यवस्था में शिक्षक राजेश राम ने सहयोग किया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ एवं राष्ट्रगान गाकर किया गया।





































No comments:
Post a Comment