Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa गुवा सेल अस्पताल के समीप अधूरा पुलिया बना हादसों का कारण, कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना An incomplete culvert near Guwa Cell Hospital has become a cause of accidents, a major accident could happen any time.

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा सेल अस्पताल के समीप मुख्य सड़क पर झारखंड सरकार द्वारा कराया जा रहा पुलिया निर्माण लंबे समय से अधूरा पड़ा है, जिससे आम लोगों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2025 की दुर्गा पूजा से पूर्व इस पुलिया का निर्माण कार्य शुरू किया गया था, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के कारण अब तक यह कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। अधूरे निर्माण के चलते सड़क पर गड्ढे, असंतुलित ढलान और सुरक्षा घेराबंदी के अभाव में आए दिन मोटरसाइकिल चालक तथा पैदल राहगीर फिसलकर गिर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। 


रात के समय स्थिति और भी भयावह हो जाती है, क्योंकि उचित लाइटिंग और चेतावनी संकेतक भी नहीं लगाए गए हैं। स्थानीय नागरिकों ने इस गंभीर समस्या पर नाराजगी जताते हुए झारखंड सरकार और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द पुलिया निर्माण कार्य पूर्ण कराने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे मजबूरन मुख्य सड़क को जाम कर आंदोलन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। जनहित को देखते हुए लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल अस्थायी सुरक्षा उपाय किए जाएं और निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए, ताकि आम जनता को सुरक्षित आवागमन मिल सके।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.