Guwa (Sandeep Gupta) गुवा क्षेत्र में सेल प्रबंधन द्वारा राजाबुरु खदान को शीघ्र चालू किए जाने की तैयारी के बीच स्थानीय ग्रामीणों में चिंता और आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर झारखंड मजदूर यूनियन की ओर से बेरोजगार महिला-पुरुषों की एक आकस्मिक बैठक शनिवार देर शाम को आयोजित की गई। बैठक की अगुवाई यूनियन अध्यक्ष मोहन महतो, महामंत्री हेमराज सोनार, उपाध्यक्ष सुभाष दास एवं सलाहकार कपिलेश्वर दोंगों ने की। बैठक में यूनियन महामंत्री हेमराज सोनार ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि राजाबुरु खदान के चालू होने के बाद आसपास के गांवों के स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार में प्राथमिकता नहीं दी गई, तो खदान को बंद कराने के लिए आंदोलन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि खदान क्षेत्र में निवास करने वाले स्थानीय युवक-युवतियों को रोजगार में प्राथमिकता देना उनका संवैधानिक और नैतिक अधिकार है। यूनियन नेताओं ने एक स्वर में कहा कि खदान खुलने से क्षेत्र में रोजगार के अवसर अवश्य बढ़ेंगे, लेकिन यदि बाहरी लोगों को तरजीह देकर स्थानीय लोगों की अनदेखी की गई, तो इसका कड़ा विरोध होगा। ग्रामीणों की जमीन, जंगल और पर्यावरण से जुड़ा यह क्षेत्र है, इसलिए यहां के लोगों का पहला अधिकार बनता है। बैठक में सोमा महतो, आलोक डडका, पप्पू करुवा, मंगल लकड़ा, अविनाश, आकाश हुराद, मुन्ना करुवा, मोहन लागुरी, पन्दूश तुबीड, वीरु करुवा, कृष्णा गुच्छैत, मोहन पूर्ति, विनय सिंकू सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर स्थानीयों के हक के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।




































No comments:
Post a Comment