Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa गुवा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा को लेकर सख्ती, लगाए गए सीसीटीवी कैमरे Security tightened at Guwa railway station, CCTV cameras installed

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा रेलवे स्टेशन परिसर में असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण पाने के उद्देश्य से गुवा रेलवे विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया है। इसी क्रम में स्टेशन परिसर में आधुनिक सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है, जिससे पूरे रेलवे स्टेशन क्षेत्र पर कड़ी और प्रभावी निगरानी रखी जा सके। यह कैमरा ऐसे स्थान पर स्थापित किया गया है, जहां से प्लेटफॉर्म, यार्ड और आसपास के संवेदनशील इलाकों की गतिविधियों पर साफ नजर रखी जा सके। उल्लेखनीय है कि बीते कुछ महीनों से गुवा रेलवे स्टेशन से स्क्रैप लोहे की चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं। 


चोर रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाकर स्क्रैप लोहा चोरी कर फरार हो जाते थे, जिससे रेलवे विभाग को आर्थिक क्षति के साथ-साथ सुरक्षा संबंधी चिंता भी बनी रहती थी। कई बार शिकायतों के बावजूद चोरी की घटनाएं पूरी तरह नहीं रुक पा रही थीं। इन बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए रेलवे प्रशासन ने स्टेशन परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्णय लिया। कैमरे की मदद से अब चौबीसों घंटे स्टेशन क्षेत्र में होने वाली प्रत्येक गतिविधि की निगरानी की जाएगी। संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करना और समय रहते कार्रवाई करना अब पहले की तुलना में अधिक आसान हो जाएगा।


सीसीटीवी कैमरा लगने से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बनेगा और चोरी जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा। साथ ही यात्रियों एवं रेलवे कर्मचारियों को भी स्वयं को अधिक सुरक्षित महसूस करने में मदद मिलेगी। रेलवे विभाग का यह कदम न केवल रेलवे संपत्ति की सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि गुवा रेलवे स्टेशन को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में भी एक सराहनीय पहल मानी जा रही है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.