Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa L&DC, किरीबुरु में आर्ट ऑफ़ लिविंग द्वारा “एपेक्स – एम्पावर” ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू Art of Living launches “Apex – Empower” training program at L&DC, Kiriburu

 


Guwa (Sandeep Gupta) झारखंड ग्रुप ऑफ माइन्स (JGOM) और ओडिशा ग्रुप ऑफ माइन्स (OGOM), स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (सेल) के एग्जीक्यूटिव्स के लिए 19 फरवरी 2026 को आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन (AOL) द्वारा एपेक्स एम्पावर विषय पर तीन दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम मैनेजमेंट ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट रांची (MTI) के तत्वावधान में L&DC, किरीबुरु में आयोजित किया जा रहा है। JGOM और OGOM की विभिन्न माइन्स से कुल 23 एग्जीक्यूटिव्स इस प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं। सेशन का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग की फैकल्टी सदस्य सुश्री पूरवी हेगड़े और सुश्री श्रुति श्रीवास्तव द्वारा किया जा रहा है। 


यह कार्यक्रम एक्सपीरिएंशियल लर्निंग और मेडिटेशन तकनीकों के माध्यम से लीडरशिप इफेक्टिवनेस, स्ट्रेस मैनेजमेंट, इमोशनल इंटेलिजेंस और पर्सनल एक्सीलेंस को सुदृढ़ करने पर केंद्रित है। प्रतिभागियों को सुदर्शन क्रिया जैसी प्रभावशाली ब्रीदिंग तकनीक भी सिखाई जाएगी, जो मानसिक तनाव को कम करने और आत्म-ऊर्जा बढ़ाने में सहायक मानी जाती है। 


उद्घाटन सत्र में JGOM के सीजीएम (HR–Mines) के डी. मिश्रा उपस्थित रहे। उन्होंने बदलते और चुनौतीपूर्ण कार्य वातावरण में एग्जीक्यूटिव्स के समग्र विकास और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर जोर दिया। MTI रांची के जीएम (HR-L&D) एवं वरिष्ठ फैकल्टी डॉ. प्रणव कुमार इस कार्यक्रम का समन्वयन कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान डीजीएम (HR–L&D) श्री रथिन बिस्वास ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए उन्हें सक्रिय सहभागिता के माध्यम से अधिकतम लाभ उठाने और कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 21 फरवरी 2026 तक चलेगा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.