Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chandil दिनभर प्रचार के बाद शाम को छलकती है जाम, पुलिस का कोई कार्रवाई नहीं After a day of campaigning, the traffic jam overflows in the evening, and the police take no action.

 


Upgrade Jharkhand News. कपाली नगर परिषद चुनाव को लेकर शराबियों की भी चांदी हो गई है। चुनाव कोई हारे या जीते उससे इनका कोई मतलब नहीं है। बता दें कि दिनभर प्रत्याशियों के साथ जितवाने का वादा करने वाले कुछ लोग शाम ढलते ही शराब की अड्डे में पहुंच जाते हैं। कुछ लोग तो शाम का शराब की जुगाड़ के लिए नेता भी बदलते नजर आ रहे हैं। दोमुहानी से कामारगोड़ा के बीच अमूमन सभी होटल में शाम ढलते ही शराबियों का अड्डा जम जाता है। इस संबंध में पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई करने का नाम नहीं लिया है। जितने भी होटल और ढाबे हैं सभी में शराबियों का अड्डा शाम ढलते ही शुरू हो जाता है।


 कामारगोड़ा में ही दो है सरकारी शराब की दुकान - कामारगोड़ा चौक में ही दो सरकारी शराब की दुकान है और लगभग दर्जन से ज्यादा होटल और ढाबा है। सभी होटल और ढाबा में शाम के समय परिवार के साथ खाना खाना लोगों का मुश्किल हो गया है। शराबियों से होटल वाले प्रति व्यक्ति बैठने का फीस भी लेते हैं और कोई दुकानदार खुद शराब परोसते भी हैं। जमशेदपुर से सटा क्षेत्र होने के कारण कामारगोड़ा के सभी ढाबा व होटल शाम को भीड़ में तब्दील हो जाती है। इतनी संख्या में लोग पहुंचते हैं कि होटल मालिक बैठकर पीने का समय भी निर्धारित करती है। 


 किसी के पास नहीं है बार का लाइसेंस - कामारगोड़ा के पास जितने भी होटल और रेस्टोरेंट है किसी के पास बार का लाइसेंस नहीं है बावजूद पुलिस की मिली भगत से सभी होटल वाले सरेआम शराब पिलाते हैं। कई बार शराबियों के चलते घटना भी घट चुकी है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.