Jamshedpur (Nagendra) जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रही अल्प संख्यक आयोग के चेयरमैन हिदायतुल्लाह खान की पत्नी नौशीन खान की जीत पक्की करने के लिए जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में जोरदार चुनावी सभा का आयोजन किया गया , जिसमें हिदायतुल्लाह खान ने कहा कि कोई कितना भी ताकत लगा ले,लेकिन जुगसलाई नगर परिषद की अध्यक्ष नौशीन खान ही बनेगी । उन्होंने कहा विरोधी पक्ष दिल्ली से बड़े बड़े नेता व मंत्री को बुला रहे हैं, लेकिन उनके मनसूबे पर पानी फिर जाएगी , क्योंकि जुगसलाई की जनता नौशीन खान को पहले ही मन से चुन लिया है और यह अपार समर्थन उनकी जीत को पक्की करती है।
वहीं प्रत्याशी नौशीन खान ने कहा कि अगर आप लोगों का आशीर्वाद हमें मिला तो जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र का प्राथमिकता के आधार पर विकास किया जाएगा और किसी को हमसे शिकायत नहीं मिलेगी । उन्होंने कहा कि चुनाव के दिन किसी के बहकावे में नहीं आए और मतदान के दिन 23 फरवरी को बेंच निशान पर भारी मतों से वोट देकर अपने मन पसन्द प्रत्याशी को जिताने का काम करें । चुनावी सभा में हजारों की संख्या में समर्थकों की भीड़ जुटी रही।




































No comments:
Post a Comment