Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chandil नारायण प्राइवेट आईटीआई लुपुंगडीह, चांडिल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई The death anniversary of Pandit Deendayal Upadhyay was celebrated with reverence at Narayan Private ITI Lupungdih, Chandil.

 


  • एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर चलने का लिया संकल्प

Upgrade Jharkhand News. नारायण प्राइवेट आईटीआई लुपुंगडीह, चांडिल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक सह भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ. जटाशंकर पांडे जी ने छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, व्यक्तित्व एवं विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी महान राष्ट्रवादी चिंतक, कुशल संगठनकर्ता एवं भारतीय जनसंघ के प्रमुख स्तंभ थे। उन्होंने भारतीय संस्कृति पर आधारित ‘एकात्म मानववाद’ का सिद्धांत दिया, जो समाज के सर्वांगीण विकास का मार्गदर्शन करता है।


डॉ. पांडे जी ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय का जीवन सादगी, सेवा, त्याग और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक था। उन्होंने अंत्योदय की अवधारणा के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की धारा पहुंचाने का संदेश दिया। उनके विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और राष्ट्र निर्माण में मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज और राष्ट्र की सेवा में समर्पित रहने का संकल्प लिया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


इस अवसर पर संस्थान के सभी शिक्षकगण, एडवोकेट निखिल कुमार, शांति राम महतो, प्रकाश महतो, देवाशीष मंडल, शुभम साहू, पवन महतो, संजीत महतो, शशिभूषण महतो, गौरव महतो, कृष्णा पद महतो, शिशुमती दास, निमाई मंडल,कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.