Guwa (Sandeep Gupta) खान सुरक्षा महानिदेशालय (DGMS) चाईबासा क्षेत्र द्वारा सेल (SAIL) माइंस में नए श्रम संहिताओं (New Labour Codes) के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दो व्यापक कार्यशालाओं का सफल आयोजन किया गया। इन कार्यशालाओं की अध्यक्षता आर. आर. मिश्रा, निदेशक खान सुरक्षा, डीजीएमएस चाईबासा क्षेत्र ने की। पहली कार्यशाला किरीबुरु स्थित लर्निंग एंड डेवलपमेंट सेंटर (L&DC) में आयोजित की गई, जिसमें किरीबुरु लौह अयस्क खान (KIOM) एवं मेघाहातुबुरु लौह अयस्क खान (MIOM) के वरिष्ठ प्रबंधन अधिकारी, सुरक्षा अधिकारी, यूनियन प्रतिनिधि, वर्कमैन इंस्पेक्टर, अधिकारी, कर्मचारी एवं संविदा श्रमिकों सहित कुल 81 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में पी. एम. शिरपुरकर (सीजीएम-माइंस), एस. एस. शाह (सीजीएम-मेंटेनेंस), डी. मिश्रा (सीजीएम-एचआर), एस. के. सिंह (जीएम प्रभारी-माइनिंग), मनोज कुमार (जीएम-ई एंड एल), नवीन कुमार सोनकुसरे (जीएम-इलेक्ट्रिकल), सुक्रा हो, एस. आर. स्वैन, ए. के. बिस्वास, संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। दूसरी कार्यशाला गुवा स्थित एल एंड डी सेंटर में आयोजित हुई, जिसमें गुवा अयस्क खान (GOM) के 32 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर सी. बी. कुमार (सीजीएम-माइंस), वी. के. सुमन (जीएम-सीसी), सी. एन. कुमार एवं मिलन नंदी उपस्थित रहे।
मुख्य संबोधन में आर. आर. मिश्रा ने नए श्रम संहिताओं के प्रमुख प्रावधानों, श्रमिक अधिकारों की मजबूती एवं नियोक्ताओं की स्पष्ट जिम्मेदारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। रथिन बिस्वास (डीजीएम-एचआर, एल एंड डी) ने तकनीकी प्रस्तुति देते हुए चरणबद्ध क्रियान्वयन की प्रक्रिया समझाई। कार्यक्रम के अंत में सभी ने झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस (JGOM) में नई श्रम संहिताओं को समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से लागू करने का संकल्प लिया।






































No comments:
Post a Comment