Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur ज्योतिर्लिंगम आध्यात्मिक दर्शन मेला 13 से 20 फरवरी तक ब्रह्माकुमारीज कदमा सेंटर Jyotirlingam Spiritual Darshan Fair from February 13th to 20th at Brahma Kumaris Kadma Centre

 


Jamshedpur (Nagendra) शिवरात्रि के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ कदमा सेंटर परिसर में 13 से 20 फरवरी तक द्वादश ज्योतिर्लिंगम आध्यात्मिक दर्शन मेला का आयोजन किया जाएगा. दर्शन का समय प्रात: 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक एवं अपराह्न् 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक रहेगा. वहां प्रतिदिन प्रात: 9 बजे एवं संध्या 6 बजे विशाल आरती होगी. उक्त जानकारी आज कदमा सेंटर की प्रमुख संजू दीदी ने दी. उन्होंने बताया कि दर्शन मेला का मुख्य आकर्षण 12 दिव्य ज्योतिर्लिंग झांकी, राजयोग प्रदर्शनी एवं अनुभूति, महा आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा अमरनाथ बर्फानी बाबा का दर्शन होगा.


उन्होंने बताया कि आयोजन के क्रम में 12 फरवरी को प्रात: 9.30 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत करेगी. ब्रह्माकुमारीज़ संस्था के अनुसार शिव जयंती एवं शिवरात्रि वह पावन रात्रि है जब परमपिता शिव अवतार लेते हैं. यह आत्म-परिवर्तन, विकारों से मुक्ति एवं राजयोग के माध्यम से सतोप्रधान जीवन की प्राप्ति का प्रतीक है. शिवरात्रि पर शिवबाबा की स्मृति से आत्मा शुद्ध होकर स्वर्ग की स्थापना का संकल्प लेती है. यह अवसर विश्व कल्याण, शांति एवं आध्यात्मिक जागरण का संदेश देता है.



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.