Upgrade Jharkhand News. राष्ट्रीय राजमार्ग 18 दुर्घटना जोन बन गया है। हर दिन कहीं न कहीं सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। सोमवार की शाम लगभग छह बजे नीमडीह थाना के आदरडीह गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग 18 पर एक बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक नीमडीह गांव के रांगाटांड टोला निवासी अशोक दास गंभीर रूप से घायल हो गया। अशोक दास को मुंह एवं सीना में चोट लगा है। अशोक दास दांतिया स्थित कंपनी से काम कर अपना घर लौट रहा था।
इस दौरान पीछे से आ रही ट्रेक्टर संख्या JH 05 DW ने जोरदार टक्कर मार दी। बताया गया कि ट्रेक्टर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का काम करती है। ग्रामीणों ने तत्काल नीमडीह पुलिस को सूचना दी। नीमडीह पुलिस ने अपने वाहन से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नीमडीह पहुंचाया। प्राथमिक चिकित्सा के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त किया।




































No comments:
Post a Comment