Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur सेवा भारती जमशेदपुर के संस्कार केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सम्पन्न’ Annual function cum Bal Sangam of Sanskaar Kendras of Seva Bharti Jamshedpur concluded.

 


Jamshedpur (Nagendra) सेवा भारती जमशेदपुर के संस्कार एवं स्वावलम्बन केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर बागबेड़ा के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बच्चों के लिये विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। बच्चों ने देशभक्ति गीतों एवं अनेक कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुति दी। अतिथियों द्वारा सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। अग्रसेन भवन ने सभी बच्चों को स्कूल बैग एवं पठन पाठन सामग्री उपहार स्वरूप दिया। कार्यक्रम का संचालन संजय मिश्रा टीपू एवं अधिवक्ता राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया।


कार्यक्रम में स्वागत भाषण डॉ प्रसेनजित तिवारी ने दिया। अध्यक्षता युवराज बिल्डर के आर के सिंह ने, मुख्य अतिथि अग्रसेन भवन के अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि आर एस एस के अजय प्रजापति सहित प्रदीप चटर्जी, राजेश कुमार, सोनू गिरी, शशि कुमार, मनोज मिश्रा, मनोज सिंह, अधिवक्ता राजेश सिंह सहित नगर के दर्जनों गणमान्यों की उपस्थिति ने बच्चों में उत्साह भरा। कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में शिक्षिका सुनीता देवी, मनीषा कुमारी, रिया कुमारी, बीजो किस्कू, आरती देवी, उषा कुमारी, निशु कुमारी,नेहा, मुस्कान मंडल, प्रिया, कोमल, बिना देवी, पूजा देवी, ममता संयुक्त, रानी कुमारी, रजनी कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.