Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur: रजक समाज द्वारा संत गाडगे बाबा की 150वीं जयंती मनाई गई The 150th birth anniversary of Sant Gadge Baba was celebrated by the Rajak community.

 


Upgrade Jharkhand News. कदमा स्थित कूडी मोहंती ऑडिटोरियम में 22 फरवरी को रजक समाज के द्वारा संत गाडगे बाबा की 150वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के निदेशक डॉ अजय कुमार रजक के द्वारा किया गया। डॉ अजय ने इस अवसर पर कहा की संत गाडगे बाबा महात्मा गांधी की तरह ही काफी सफाई पसन्द थे। वे गांव गांव जाकर सफाई करते थे और लोगों को सफाई से रहने के लिए प्रेरित किया करते थे। 


इस अवसर पर झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय भी मौजूद थी। उन्होंने रजक समाज के लोगों को जाति प्रमाण पत्र नहीं मिलने की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर JMM के कुणाल सारंगी भी उपस्थित थे। कुणाल सारंगी ने भी संत गाडगे बाबा को एक महान संत बताया। इस अवसर पर रजक समाज के बच्चों ने एक ज्ञानवर्धक नाटक प्रस्तुत किया। इस अवसर पर रजक समाज के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत काफी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.