Jamshedpur (Nagendra) नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने आखिरी चरण में बड़ा दांव खेला है। केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह 20 फरवरी को जमशेदपुर पहुंचेंगे और मानगो, जुगसलाई व आदित्यपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में जनसमर्थन मांगेंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री 20 फरवरी को रांची से जमशेदपुर पहुंचेंगे। यहां वे जुगसलाई और मानगो में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा रात्रि विश्राम के बाद 21 फरवरी को आदित्यपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे रांची होते हुए दिल्ली लौटेंगे।
भाजपा नेताओं का कहना है कि नगर निगम चुनाव में केंद्रीय मंत्री का दौरा यह दर्शाता है कि पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व इस चुनाव को लेकर पूरी तरह गंभीर है। पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में केंद्रीय स्तर के नेताओं की सक्रियता से चुनावी माहौल और गरमा गया है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार केंद्रीय मंत्री की सभाओं से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा और चुनावी मुकाबला और दिलचस्प होगा।




































No comments:
Post a Comment