Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur इंदु सिंह के समर्थन में डॉक्टर अजय कुमार ने जुगसलाई में जनसभा और व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया Dr. Ajay Kumar organized a public meeting and a massive outreach campaign in Jugsalai in support of Indu Singh.

 


Jamshedpur (Nagendra) जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी इंदु सिंह के समर्थन में डॉक्टर अजय कुमार ने जुगसलाई गर्ल्स रोड पर जनसभा को संबोधित किया और इसके बाद गुरुद्वारा रोड, घोड़ा चौक, नया बाजार, गर्ल्स स्कूल रोड, पोस्ट ऑफिस सहित जुगसलाई के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से समर्थन मांगा। जनसभा का संचालन झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश साहू ने किया। डॉक्टर अजय कुमार ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे आगामी 23 फरवरी को नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव में अपना बहुमूल्य वोट देकर इंदु सिंह को विजयी बनाएं। इंदु सिंह ने जनता को भरोसा दिलाया कि चुनाव जीतने के बाद उनका मुख्य लक्ष्य गंदगी मुक्त और विकसित जुगसलाई बनाना होगा। 


उन्होंने कहा कि नगर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, साफ-सफाई, पेयजल और नागरिक सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता रहेगी। जनसंपर्क अभियान के दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, प्रदेश महासचिव राकेश साहू, रजनीश सिंह, प्रिंस सिंह ,अवधेश सिंह, चिन्ना राव, रईस रिजवी छबन कौशल प्रधान, जिला महासचिव गीता सिंह, रजनी बंसल, अभिजीत सिंह, अमरजीत मिश्रा, राजा सिंह राजपूत, रविराज, प्रमोद मिश्रा,  मनजीत कौर,  नीरज साहू ,अंकित सिंह, रवि राय कुलदीप सिंह राजा रजक ,रवि सिंह सहित विभिन्न वार्डों के प्रत्याशी और स्थानीय समर्थक मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.