Upgrade Jharkhand News. साकची स्थित दयानंद पब्लिक स्कूल के परिसर में 30 दिसम्बर की शाम को १२वीं (2025-26) के छात्रों के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस Graduation ceremony में मुख्य अतिथि के रूप में आए जमशेदपुर आर्य समाज ट्रस्ट के चेयरमेन वी के मेहता ने छात्रों को सुनहरे भविष्य के लिए मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छात्रों को अपने शिक्षक और माता, पिता की दी गई शिक्षा को हमेशा याद रखना चाहिए। इस अवसर पर मेधावी छात्रों को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किया गया। दिए गए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य, शिक्षक और अभिभावक भी मौजूद थे।





































No comments:
Post a Comment