Jamshedpur (Nagendra) पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता ने झारखंड सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026 का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट राज्य के सर्वांगीण विकास, युवाओं के सशक्तिकरण, महिलाओं की भागीदारी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और आधारभूत संरचना पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा। विशेष रूप से युवाओं के लिए रोजगार सृजन की योजनाएं, महिलाओं के लिए स्वावलंबन कार्यक्रम तथा किसानों के हित में प्रावधान सराहनीय हैं।
बन्ना गुप्ता ने कहा कि सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को और मजबूत करने का संकल्प दिखाया है। यह बजट “समावेशी विकास” की सोच को आगे बढ़ाता है और राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस बजट के माध्यम से झारखंड विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का सरकार का संकल्प सफल होगा। अंत में उन्होंने मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री को जनहितकारी बजट प्रस्तुत करने के लिए बधाई दी और कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के हित में किए गए सकारात्मक प्रयासों का समर्थन करती रही है और आगे भी करती रहेगी।




































No comments:
Post a Comment