Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur सुधा गुप्ता ने जनता का जताया आभार, विकास का रखा रोडमैप , कहा जीत पक्की Sudha Gupta expressed gratitude to the public, laid out a roadmap for development and said victory was certain.

 


Jamshedpur (Nagendra) मानगो नगर निगम चुनाव में कांग्रेस समर्थित मेयर पद की प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने सभी मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सफल एवं शांतिपूर्ण चुनाव संचालन के लिए वरीय आरक्षी अधीक्षक सहित सभी प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। कदमा स्थित अपने आवासीय कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि मानगो की जनता ने जिस उत्साह, शांति और लोकतांत्रिक भावना के साथ मतदान किया, वह शहर की परिपक्वता का प्रमाण है। सुधा गुप्ता ने विशेष रूप से महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि मानगो बदलाव चाहता है—स्वच्छता, सुरक्षा, विकास और सम्मानजनक नगर प्रशासन चाहता है।


उन्होंने बताया कि बिजली, पानी, सड़क, नाली और गंदगी की समस्याओं के समाधान के लिए विस्तृत ब्लूप्रिंट तैयार है और यदि 27 फरवरी को मतगणना के बाद जनता का आशीर्वाद मिला तो सबसे पहले गर्मी के मौसम में पानी की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा, ताकि किसी भी वार्ड में जल संकट उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि चुनाव पूरी सकारात्मकता, मुद्दों और विकास की  राजनीति के साथ लड़ा गया है और उन्हें विश्वास है कि जनता सच्चाई, सेवा और समर्पण को समर्थन देगी। 


साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है और परिणाम जो भी हो, उसे विनम्रता से स्वीकार किया जाएगा। अपने संकल्प को दोहराते हुए उन्होंने स्वच्छ और सुंदर मानगो, महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं के लिए अवसर तथा बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं को प्राथमिकता बताया और कहा कि यह चुनाव केवल पद के लिए नहीं, बल्कि मानगो के भविष्य के लिए था।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.