Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur गालूडीह में रोटरी क्लब के निःशुल्क चिकित्सा शिविर का 250 गामीणों ने उठाया लाभ 250 villagers benefited from the free medical camp organized by Rotary Club in Galudih.

 


Jamshedpur (Nagendra) रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट ने कौशिकी आरोग्य नर्सिंग होम के सहयोग से रविवार को गालूडीह में एक मेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया। यह शिविर स्वर्गीय डॉ. तमाल देब की पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया। इस शिविर में गालूडीह और आसपास के दूरदराज क्षेत्रों से आए 250 से अधिक जरूरतमंद मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्हें आवश्यक दवाइयां और आगे के उपचार संबंधी परामर्श प्रदान किया गया। क्लब के अध्यक्ष पुनीत कौंटिया के नेतृत्व में आयोजित यह शिविर रोटरी के मूल मंत्र “स्वार्थ से ऊपर सेवा” की भावना का एक उत्कृष्ट उदाहरण रहा। शिविर में  मेडिसिन, स्त्री रोग, शिशु रोग, सर्जरी, अस्थि रोग, ईएनटी, त्वचा रोग सहित विभिन्न विशेषज्ञताओं के प्रतिष्ठित चिकित्सकों और मेडिकल अधिकारियों ने अपनी अमूल्य सेवाएं प्रदान कीं। 


इसमें डॉ. अनुप गुप्ता, डॉ. डॉली गुप्ता, डॉ. अग्निलाल, डॉ. कांता मर्सी, डॉ. प्रीतपाल, डॉ. बानी देब, डॉ. श्रेयस सिंह, डॉ. सलाभ, डॉ. उपाध्याय का योगदान रहा। रोटरी क्लब ने सभी चिकित्सकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। शिविर की व्यवस्थाओं में रोटेरियन प्रेमा गोगना, ओ.पी. चोपड़ा, इंदिरा धर, कैलाश सिंघानिया सहित क्लब के वरिष्ठ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहयोग प्रदान किया। रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट ने यह आश्वासन भी दिया कि भविष्य में भी समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों तक स्वास्थ्य और जनकल्याणकारी सेवाएं पहुंचाने के लिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.