Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur सिदगोड़ा श्रीराम मंदिर के छठे वर्षगांठ पर होंगे विभिन्न धार्मिक आयोजन , शोभा यात्रा सह नगर भ्रमण 26 को एवं दीपोत्सव 28 फरवरी को Various religious events will be held on the sixth anniversary of Sidgora Shri Ram Temple, Shobha Yatra cum city tour on 26th and Deepotsav on 28th February.

 


Jamshedpur (Nagendra) श्रीराम मंदिर स्थापना के छठे वर्षगांठ पर सूर्य मंदिर समिति (सिदगोड़ा) की ओर से आगामी 25 से 28 फरवरी तक सूर्य मंदिर परिसर में विराजमान श्री शिवलिंग के पुनस्र्थापना विभिन्न अनुष्ठान आयोजित किये जाएंगे. उक्त जानकारी आज भालूबासा के एक होटल में आयजित पत्रकार सम्मेलन में मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि 25 फरवरी को सुबह 7 बजे बागुनहातु के डोंगा घाट से मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी और 26 फरवरी को संध्या 4 बजे सिदगोड़ा सूर्यधाम से शोभायात्रा सह नगर भ्रमण होगा. 


इस हेतु पूरे मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र को आकर्षक एवं रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया है. मंदिर समिति के उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमित्त मंदिर परिसर में यज्ञशाला का निर्माण किया गया है. जिसमें श्री अयोध्याधाम से आ रहे यज्ञाचार्य पंडित भूषण जी महाराज के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टोली प्राण प्रतिष्ठा के सभी अनुष्ठान पूरे विधि-विधान से पूर्ण करेंगे. 28 फरवरी को संध्याकाल में भव्य दीपोत्सव का आयोजन होगा एवं महाप्रसाद वितरण के साथ महोत्सव का समापन होगा.


निम्न तिथिवार होंगे यह आयोजन :

25 फरवरी : मंगल कलश यात्रा एवं पञ्चांगपुजन।

26 फरवरी : बेदी पूजन, अग्गण्यूतारण, अधिवासन एवं श्री विग्रह का नगर भ्रमण सह शोभा यात्रा.

27 फरवरी : अरणी मंथन, प्राण प्रतिष्ठा एवं यज्ञ हवन।

28 फरवरी : पूजन, सुन्दरनकाण्ड एवं संध्याकाल में दीपोत्सव के पश्चात महभण्डारा.



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.