Jamshedpur (Nagendra) सोनारी फागुन की पावन बयार के साथ भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम होने जा रहा है। 27 फरवरी 2026 को शहर में श्रद्धा, रंग और रस का अनूठा उत्सव “फागोत्सव” पूरे भव्य स्वरूप में मनाया जाएगा। राजस्थानी लोकभावना से सराबोर पंक्तियाँ जैसे—“फागण की रुत आई जी… होळी रो त्योंहार, साँवरो आवेलो जी…” भक्तों के हृदय में श्याम प्रेम की ज्योति प्रज्वलित कर रही हैं। श्री श्याम भक्तों की विशाल निशान यात्रा प्रातः 7:30 बजे राम मंदिर से प्रारंभ होकर नारायणी धाम मंदिर तक पहुंचेगी। भक्ति ध्वज, जयकारों और ढोल-नगाड़ों के साथ पूरा क्षेत्र श्याममय हो उठेगा।
वहीं संध्या बेला में 7:30 बजे से अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित होगी तथा भजनों की अमृतवर्षा से वातावरण भक्तिरस में डूब जाएगा। मुंबई से पधार रहे सुप्रसिद्ध भजन गायक मनीष भट्ट अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगे। रात्रि 11:45 बजे श्याम प्रभु की भव्य महाआरती के साथ आयोजन अपने चरम आध्यात्मिक क्षण पर पहुंचेगा। सभी श्याम प्रेमियों से अनुरोध है कि इस आध्यात्मिक महोत्सव में आने का कष्ट करें ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु इस पुण्य अवसर का लाभ उठा सकें। आप सभी श्रद्धालु अपने परिवार, मित्रों एवं स्नेहीजनों सहित सादर आमंत्रित हैं। निशान उठाने के इच्छुक भक्त इस नम्बर पर संपर्क कर सकते हैं : -8789040693,821031195 6207321013,7488037790 . स्थान: नारायणी धाम मंदिर, सी.एच. एरिया, सोनारी, जमशेदपुर।“श्याम धणी दातार… हो लीले असवार… साँवरो आवेलो जी…” आइए, फागुन के इस पावन पर्व पर भक्ति और उत्साह के साथ श्याम नाम का जयघोष करें।




































No comments:
Post a Comment