Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur टाटा स्टील 3 मार्च को धूमधाम से मनायेगी संस्थापक की 187वीं जयंती Tata Steel will celebrate the 187th birth anniversary of its founder on March 3.

 


Jamshedpur (Nagendra) टाटा स्टील हर साल की भांति इस वर्ष भी 3 मार्च 2026 को अपने संस्थापक की 187वीं जयंती पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाएगी। इस वर्ष संस्थापक दिवस की थीम 'एक दृष्टि, एक टाटा स्टील' निर्धारित की गई है, जो कंपनी की एकजुट सोच और साझा संकल्प को दर्शाती है। उक्त जानकारी प्रेसवार्ता आयोजित कर दी गई । प्रेसवार्ता में बताया गया कि समारोह के तहत पूरे जमशेदपुर शहर भर में विशेष प्रकाश गज्जा की जा रही है। जुबिली पार्क को आकर्षक रोशनी से सजाकर आम नागरिकों के लिए निर्धारित प्रवेश और निकास व्यवस्था के साथ खोला जाएगा। प्रकाश सन्जा का शुभारंभ एक दृष्टि, एक टाटा स्टील थीम के साथ होगा , जिसके  रंग बिरंगी रोशनी से नहायेगा शहर।


जुबली पार्क के आकर्षक विद्युत सज्जा का उद्घाटन 2 मार्च की शाम 6:30 बजे होगा, जबकि 3 से 6 मार्च (4 मार्च को छोड़कर) प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक आम नागरिक जुबली पार्क में प्रवेश कर सकेंगे। इन तिथियों के दौरान प्रतिदिन शाम 7:00 बजे, 7:45 बजे और 8:30 बजे लेजर शो कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। शहर की प्रमुख सड़कों, गोलचक्करों, इमारतों और पाकों को भी आकर्षक रोशनी से सजाया जा रहा है, जिससे संपूर्ण जमशेदपुर उत्सव के रंग में सराबोर रहेगा। इसके अलावा जुबली पार्क में जमशेदपुर के कलाकारों द्वारा तैयार किया एक अनोखा कलाकृति देखने को मिलेगा जो कि एक लाख फूलों से बनाया गया टाटा साहेब की तस्वीर का लोग दीदार करेंगे । यह जानकारी सेंटर फॉर एक्सीलेंस में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट सीएस डीबी सुंदर रामम ने दी। इस अपसर पर टाटा स्टील यूआइएसएल के एमडी अतुल घटनागर और जीएम आरके सिंह भी मौजूद थे। सुंदर रामम ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से लगभग 200 पुलिस अधिकारी, 100 सुरक्षा कर्मी तथा 75 एनसीसी कैडेट तैनात रहेंगे।


 साथ ही 23 सीसीटीवी कैमरे, निगरानी मीनारें, सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली और एम्बुलेंस की भी विशेष व्यवस्था की गई है। 3 मार्च को प्रातः 9:30 बजे बिष्टुपुर स्थित पोस्टल पार्क में संस्थापक को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके अतिरिक्त शावक नानावटी तकनीकी संस्थान में 15वीं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी हाईटेक एग्जीबिशन का आयोजन किया जाएगा, जो नवाचार तकनीकी दक्षता और रचनात्मकता के प्रदर्शन का सशक्त मंच बनेगा। इस अवसर पर जमशेदपुर एक बार फिर गौरव, परंपरा और आधुनिकता के अद्भुत संगम का साक्षी बनेगा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.