Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में बलबीर कौर का चुनावी प्रचार परवान चढ़ा Balbir Kaur's election campaign flourished in Jugsalai Municipal Council elections.

 


Jamshedpur (Nagendra) जुगसलाई नगर परिषद की चेयरमैन प्रत्याशी वरिष्ठ समाजसेवी सरदार शैलेन्द्र सिंह की पत्नी बलबीर कौर का चुनाव प्रचार अभियान परवान पर है। श्रीमती कौर ने शुक्रवार को नगर परिषद क्षेत्र में तूफानी दौरा किया। इस दौरान उनके साथ साथ प्रचार वाहन के अलावा नुक्कड़ नाटक टीम के कलाकारों ने भी जोरदार ढंग से बलबीर कौर के पक्ष में जन संपर्क अभियान चलाया और जनता से मतदान के दिन बिस्कुट निशान पर वोट करने की अपील की।  इस दौरान सभी समाज के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान सेंट्रल गुरुद्वारा के प्रधान भगवान सिंह एवं उनकी पूरी टीम सहित सेंट्रल स्त्री सभा की चेयरमैन कमलजीत कौर, रज्जी कौर, अमरजीत कौर गांधी आदि साथ रहे। स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों में बलवीर कौर के प्रत्याशी बनाए जाने से काफी उत्साह देखने को मिला। 


सभी ने सरदार शैलेन्द्र सिंह के 40 वर्षों से समाज के लिए किए गए कार्यों को देखते हुए उनका जोरदार समर्थन किया और हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बलवीर कौर के साथ उनके पति समाज सेवी सरदार शैलेंद्र सिंह , चेयरमैन हरदीप सिंह, प्रधान महेंद्र पाल सिंह, महासचिव कमलजीत सिंह, राजेंद्र पाल सिंह, जगजीत सिंह, बृज तिवारी, नंदलाल साहू, रवि शंकर तिवारी, सुनील गुप्ता, दिलीप गुप्ता, गुरमुख सिंह, मनजीत सिंह, अमृतपाल सिंह, मिट्ठू अग्रवाल, मोहम्मद फिरोज, वीरेंद्र तिवारी, राजा सिंह, अमन सिंह, विवेक सिंह, सन्नी सिंह, रवि सिंह, दयानंद तिवारी, विक्की सिंह, नीतू कुमारी, यशपाल कौर, सिल्लू सिंह आदि कई लोग शामिल थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.