Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur भोजपुरी साहित्य परिषद का वनभोज सह होली मिलन सम्पन्न Bhojpuri Sahitya Parishad's picnic and Holi get-together concluded

 


Jamshedpur (Nagendra) जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद द्वारा टेल्को स्थित हुडको वनभोज क्षेत्र में परिषद का वार्षिक वनभोज सह होली मिलन  परिषद अध्यक्ष डाॅ० प्रसेनजित तिवारी  की अध्यक्षता  में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में जलपान के बाद उपस्थित सभी लोग सुमंत मुलगांवकर पार्क भ्रमण के लिए निकले, जहां पार्क , लेक वोगैरह भ्रमण एवं फोटोग्राफी के बाद उपस्थित रचनाकारों ने होली मिलन के इस मौके पर आपस में एक दुसरे को गुलाल लगाकर  होली की शुभकामनाएं दी। तदनुपरांत काव्य पाठ का दौर आरंभ हुआ। जिसके अंतर्गत सबों ने स्वरचित  होली तथा वासंती रचनाएं प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सार्थकता प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन प्रकाशन सचिव हरिहर राय चौहान द्वारा किया गया। 


काव्य गोष्ठी में भाग लेने वाले कवियों में प्रमुख रहे  सर्वश्री / श्रीमती  अनिरुद्ध त्रिपाठी अशेष, डाॅo प्रसेनजित तिवारी, डाॅo अजय कुमार ओझा, डाॅ० वीणा पाण्डेय भारती, डाॅo यमुना तिवारी व्यथित, दिव्येन्दु  त्रिपाठी, डाॅo उदय प्रताप हयात, आरती श्रीवास्तव, शकुन्तला शर्मा,  राजेन्द्र साह 'राज' , कैलाश नाथ शर्मा 'गाजीपुरी' , अजय प्रजापति, शिव नन्दन सिंह, सुरज सिंह राजपूत एवं हरिहर राय चौहान, जबकि राकेश कुमार सहित अनेक लोगों की उपस्थिति सराहनीय रही । भोजन के उपरान्त , प्रधान सचिव डाॅ० अजय कुमार ओझा  द्वारा वनभोज में शामिल  लोगों के प्रति आभार प्रदर्शन के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.