Jamshedpur (Nagendra) सुभाष कॉलोनी, न्यू सुभाष कॉलोनी और टीचर्स कॉलोनी में भाजपा नेता राज कुमार श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी श्रीमती कुमकुम श्रीवास्तव के समर्थन में व्यापक पदयात्रा निकाली। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और उनका स्वागत कर समर्थन जताया। पदयात्रा के दौरान राज कुमार श्रीवास्तव ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और कुमकुम श्रीवास्तव के पक्ष में चुनाव के दिन छड़ी छाप पर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
स्थानीय निवासियों ने भी उत्साह के साथ पदयात्रा में हिस्सा लिया और कुमकुम श्रीवास्तव को विजयी बनाने का आशीर्वाद दिया। समर्थकों का कहना है कि क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव के लिए यह चुनाव महत्वपूर्ण है। इस जनसंपर्क अभियान से सुभाष कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में चुनावी माहौल और तेज हो गया है। आने वाले दिनों में भी विभिन्न वार्डों में इसी तरह का प्रचार अभियान जारी रहने की संभावना है।




































No comments:
Post a Comment