Jamshedpur (Nagendra) डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल में पानी की कमी को देखते हुए नगर निगम द्वारा टैंकर से जलापूर्ति की व्यवस्था जारी है। इसी क्रम में मानगो नगर निगम द्वारा अस्पताल परिसर में कुल नौ टैंकर पानी उपलब्ध कराया गया। लगातार हो रही इस आपूर्ति से अस्पताल में दैनिक कार्यों में आ रही बाधाओं को काफी हद तक कम किया जा सका है। एमजीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने बताया कि फिलहाल नगर निगम की ओर से प्रतिदिन टैंकर के माध्यम से पानी दिया जा रहा है, जिससे समस्या का कुछ हद तक आंशिक समाधान हुआ है।
उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था अस्थायी है और स्थायी समाधान के लिए विभाग को पत्र लिखकर आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया गया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, पानी की कमी के कारण मरीजों, वार्डों और साफ-सफाई संबंधी कार्यों पर प्रभाव पड़ रहा था। टैंकर से मिल रही आपूर्ति ने स्थिति को नियंत्रित किया है, लेकिन दीर्घकालिक समाधान के बिना समस्या दोबारा उत्पन्न हो सकती है। प्रशासन को उम्मीद है कि विभागीय स्तर पर जल्द निर्णय लेकर अस्पताल में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।




































No comments:
Post a Comment