Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur डायट गम्हरिया में BPO/BRP/CRP के दो दिवसीय कार्यशाला का समापन Two-day workshop of BPO/BRP/CRP concludes at DIET Gamharia

 


Upgrade Jharkhand News. डाइट गम्हरिया में दो दिवसीय गैर आवासीय उन्मुखीकरण कार्यशाला के दूसरे दिन प्राचार्य सह जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यशाला का संचालन संकाय सदस्य पंकज कुमार के द्वारा किया गया। प्रथम सत्र में प्रखंड के MIS कोर्डिनेटर देवेंद्र सरदार ने UDISE + से सम्बंधित विविध आयामों पर विस्तृत चर्चा की। जिला अंकेक्षण पदाधिकारी शाहनवाज़ आलम ने अकाउंट से सम्बंधित विषय पर होने वाली समस्याओं के समाधान पर चर्चा की एवं  प्रतिभागियों के प्रश्नों का उत्तर दिया। रूम टू रीड के प्रोग्राम एसोसिएट आशीष कुमार एवं  कोर्डिनेटर मोहम्मद सादाब ने समेकित रुप से निपुण भारत, MVN & MBN के डाटा  एवं FLN पर विस्तृत चर्चा करते हुए सभी प्रतिभागियों के प्रश्नों का उत्तर दिया और बताये ज़िले की रैंकिंग को कैसे सुधरा जाये और एजुकेशन के क्वालिटी को कैसे बेहतर किया जाये।


EVV के सवालो को भी चर्चा की गयी। संकाय सदस्य श्रीमती अनुभा सिंह ने क्लब के विषय में बताया। संकाय सदस्य श्रीमती सीमा कुमारी ने आकलन एवं प्रतिपुष्टि के सम्बन्ध में बताया। संकाय सदस्य डॉ मनीला कुमारी ने प्रतिभागियों से फीडबैक फॉर्म भरवाया। हर्ष जोहार की वरिष्ठ कार्यक्रम पदाधिकारी श्रीमती प्रीति मिश्रा, पिरामल ग्रुप एंड फाउंडेशन के निशांत एवं गाँधी फेलो यश ठाकुर ने इस अवसर पर पी एम श्री विद्यालय के लिए पुस्तक वितरण किया। SHWP के जिला कोऑर्डिनेटर श्रवण कुमार के द्वारा SHWP  के 16 माड्यूल से सम्बंधित दस्तावेज सभी प्रतिभागियों को उपलब्ध कराया।

 

कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु संस्थान के प्रधान लिपिक प्रभात कुमार मांझी, कंप्यूटर ऑपरेटर राजकिशोर कुम्भकार,प्रखंड के कम्प्यूटर ऑपरेटर अविनाश, आदेशपाल दशरथ महतो, राजकिशोर महतो, जवाहर राम, माइक ऑपरेटर व अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.