Jamshedpur (Nagendra) मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता को जिताने के लिए कांग्रेसी कमर कस चुकी है . सुधा गुप्ता के प्रचार अभियान में कांग्रेस के कई बड़े नेता भी शामिल हुए और सुधा गुप्ता के साथ प्रचार किया. इस दौरान कांग्रेस के जिला पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी, जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, गुरदीप सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, गुरुशरण सिंह, रजनीश सिंह, कौशल प्रधान, निधि मिश्रा, लख कुमार, आशुतोष सिंह, शाहिद समेत तमाम लोगों ने अपनी ताकत लगायी. आपको बता दें कि कांग्रेस ने सुधा गुप्ता का समर्थन करने का ऐलान किया है. वहीं, इंडिया गठबंधन दल ने भी उनका समर्थन किया है.
इस दौरान सुधा गुप्ता ने अपने कारपेट छाप पर लोगों से मुहर लगाकर चुनाव में जीत दिलाने की अपील की. सुधा गुप्ता ने लोगों के बीच अपने चुनावी वादे की जानकारी दी और बताया कि वे विकास करने के लिए चुनाव में है और उनका मानगो नगर निगम क्षेत्र के साथ भावनात्मक जुड़ाव है. मानगो की जनता के लिए बन्ना गुप्ता ने जो विकास के काम किये है, वह गति को और बढ़ाने के लिए वे काम करेंगी, जिसके लिए समर्थन देने की अपील की.




































No comments:
Post a Comment