Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa बाईहातु गांव में तीन दिवसीय फुटबॉल एवं खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ Three-day football and sports competition begins in Baihatu village

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा सेल प्रबंधन द्वारा अपनी कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) योजना के अंतर्गत बाईहातु गांव में तीन दिवसीय फुटबॉल एवं खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार थे। उनके साथ मुख्य महाप्रबंधक (एचआर) के. डी. मिश्रा, महाप्रबंधक (कॉन्ट्रैक्ट) बी. के. सुमन, महाप्रबंधक (मैकेनिकल) आर. के. सिन्हा, डीजीएम (सीएसआर) अनिल कुमार एवं डीजीएम (माइनिंग) सी.एन.चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के पहले दिन फुटबॉल मुकाबलों में जोजोगुटू, राजाबेड़ा, तितलीघाट एवं बाईहातु गांव की टीमों ने भाग लिया। उद्घाटन मैच महिलाओं के बीच जोजोगुटू और बाईहातु टीम के बीच खेला गया। शुरुआती समय में दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन कोई भी गोल नहीं हो सका। मध्यांतर के बाद जोजोगुटू टीम ने एकमात्र गोल दागकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। 


कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा फुटबॉल में किक मारकर की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि चंद्रभूषण कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल में जीत और हार दोनों महत्वपूर्ण हैं। हारने वाली टीम निराश न हो, बल्कि अगले वर्ष बेहतर तैयारी कर लक्ष्य प्राप्त करने का प्रयास करे। उन्होंने बताया कि गुवा सेल प्रबंधन ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के लिए हर वर्ष इस प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित करता है तथा खिलाड़ियों को खेल सामग्री, जर्सी और फुटबॉल भी उपलब्ध कराई जाती है। इस मौके पर छोटानागरा पंचायत के मुखिया राजू सांडिल, काशिया पेचा गांव के मुंडा कानुराम देवगम सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.