Jamshedpur (Nagendra) मानगो नगर निगम के मेयर पद पर चुनाव लड़ रही सुधा गुप्ता के पति एवं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने पत्नी के समर्थन में पद यात्रा कर जनता से वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चला कर लोगों से समर्थन करने और वोट देने की अपील की। पदयात्रा के क्रम में मानगो के विभिन्न बस्तियों में भारी उत्साह देखने को मिला। स्थानीय नागरिकों ने गर्मजोशी से स्वागत करते हुए सुधा गुप्ता को वोट देने का आश्वासन दिया और बन्ना गुप्ता को दुआएं दीं। वहीं इस अभियान में शामिल कांग्रेस नेता अंसार खान ने कहा कि जिस-जिस क्षेत्र से पदयात्रा गुजरी, वहां बस्तीवासियों ने एकजुट होकर समर्थन जताया।
अंसार खान ने पदयात्रा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज मानगो की सड़कों पर चलने लायक सड़कें, गलियों में रोशनी और स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाएं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की देन हैं। उन्होंने बस्तीवासियों से अपील की कि 23 तारीख को अपने-अपने घरों से निकलकर चुनाव निशान ‘कारपेट’ 11 नंबर पर वोट डालें और सुधा गुप्ता को विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि सुधा गुप्ता की कामयाबी जनता की कामयाबी होगी। पदयात्रा में मानगो क्षेत्र के बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए, जिससे पूरे इलाके में चुनावी माहौल और उत्साह देखने को मिला।




































No comments:
Post a Comment