Jamshedpur (Nagendra) मेयर चुनाव और मानगो का भविष्य का फैसला मानगो की देवतुल्य जनता करेगी । आज की रैली में शामिल लोगों का जनसैलाब देख मन प्रफुल्लित हो उठा। उक्त बातें कुमकुम श्रीवास्तव एवं उनके पति राजकुमार श्रीवास्तव ने प्रेसवार्ता में कही । उन्होंने कहा कि आज मैं मानगो की जनता को आश्वासन देती हूं की आने वाले सालों में मानगो के विकास के लिए कई बड़े फैसले लिए जाएंगे, जिससे भ्रष्टाचार मुक्त नगर पालिका का गठन हो सके।
उन्होंने निम्न बिंदुओं पर विशेष फोकस किया :
1) मानगो के किसी भी क्षेत्र में विकास कार्य हेतु वार्ड सदस्य के साथ मिलकर मानगो के स्थाई निवासी की सहभागिता से कार्य को सम्पन्न करना। ताकि मानगो के स्थानीय निवासी को रोजगार प्राप्त हो सके।
2) महिलाओं की शिक्षा और सुरक्षा पर खासा ध्यान ओर मानगो में महिला विद्यालय का निर्माण।
3) मानगो में जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त हेतु हर घर नल-जल योजना को सुचारू ढंग से चलाना।
4) सड़क दुर्घटना ओर महिला सुरक्षा हेतु मानगो के हर चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे को लगवाना।
5) तत्काल एम्बुलेंस सेवा तथा 24 घंटे हेल्पलाइन नंबर को हमारी तरफ से चालू रखा जाएगा।
प्रेसवार्ता में भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने भाजपा , जदयू एवं कांग्रेस के नेताओं के कार्य प्रणाली पर सवाल उठाया और उनके विरोध में हमला बोला ।




































No comments:
Post a Comment