Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur एमजीएम अस्पताल द्वारा 'मैत्री संगठन' को मिला सम्मान , तीन राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों में सेवा की खुशबू गूँज रही 'Maitri Organisation' honoured by MGM Hospital, the fragrance of service is echoing in the border areas of three states.

 


Jamshedpur (Nagendra) मानवता की सेवा और सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में बहरागोड़ा की अग्रणी संस्था 'मैत्री संगठन' के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। गुरुवार को जमशेदपुर के एम जी एम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आयोजित एक गरिमामय समारोह में संगठन को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।इन विशेष उपलब्धियों के लिए मिला सम्मान वर्ष 2024-25 के दौरान मैत्री संगठन ने विशेषकर झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के सीमावर्ती इलाकों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया , जिसमें संगठन ने बड़ी संख्या में युवाओं को जीवन में पहली बार रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद मरीजों और छात्रों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में संगठन की भूमिका निर्णायक रही। साथ ही रक्त की कमी को दूर करने के लिए सुदूर गांवों में निरंतर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाते हैं। 


वहीं सम्मान ग्रहण करने के बाद संगठन के प्रतिनिधि संदीप कुमार साव ने अपने संबोधन में कहा कि "मैत्री संगठन का लक्ष्य केवल रक्तदान तक सीमित नहीं है। हम स्वास्थ्य के साथ-साथ कृषि, शिक्षा और स्वच्छता जैसे बुनियादी क्षेत्रों में भी ज़मीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। यह सम्मान हमारी टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।"इस सफलता और सेवा यात्रा में डॉ. सुमन घोष, पंकज करण, धर्मेंद्र साव , पार्वती शंकर , पंकज पांडा, अरिंदम महापात्र, रंजन शीत, प्रशांत कुमार, देबाशीष नायक और नंदन सहित संगठन के सभी सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा है। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी संगठन के इस जज्बे की प्रशंसा की और इसे अन्य युवा संगठनों के लिए एक प्रेरणा स्रोत बताया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.