Jamshedpur (Nagendra) नगर निकाय चुनाव के दौरान कई मतदान केंद्रों पर अव्यवस्था को लेकर मतदाताओं में नाराजगी देखी गई। खासकर रोजा रखकर मतदान करने पहुंची मुस्लिम महिलाओं में उस समय आक्रोश बढ़ गया, जब उन्हें तेज धूप में घंटों खड़ा रहना पड़ा। आरोप है कि कुछ केंद्रों पर टेंट की व्यवस्था नहीं की गई थी, जिससे रोजेदार महिलाओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी। इसके अलावा कुछ बूथ केंद्रों पर पानी पीने के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं होना , दिव्यांगो के लिए व्हील चेयर का प्रबन्ध नहीं होना तथा कई मतदाताओं का नाम ऑनलाइन में अमुक बूथ पर बताना और वोट देने के लिए उसे दूसरे बूथ पर जाने की बात कहना आदि कईं शिकायतें मिली।
मतदाताओं का कहना था कि रोजे की हालत में लंबी कतार और धूप ने स्थिति को और कठिन बना दिया। महिलाओं ने प्रशासन से बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी की। वहीं, जी एल चर्च स्कूल मतदान केंद्र पर टेंट लगाकर मतदान कराया गया, जिससे वहां कतार में खड़े लोगों को राहत मिली। अन्य केंद्रों के मतदाताओं ने भी ऐसी ही व्यवस्था की मांग की। इधर कई मतदाता गण मतदान केंद्रों पर इधर-उधर भटकते नजर आए। कुछ लोगों ने अपना परिचय पत्र दिखाते हुए आरोप लगाया कि वे जीवित हैं, लेकिन वोटर लिस्ट में उन्हें मृत दर्शा दिया गया है। एक मतदाता ने कहा, “मैं जिंदा हूं, फिर भी सूची में मृत लिखा है। आखिर दोषी कौन है मैं या सरकार?” इस तरह से परेशान मतदाताओं में नाराजगी देखी गई और काफी लोग बिना वोट दिए ही घर चले गए , हालांकि प्रशासन की ओर से व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया गया, परन्तु समय रहते कुछ भी नहीं हो पाया । यही कारण रहा कि चुनाव का मतदान प्रतिशत शहरी क्षेत्रों में कम रहा।




































No comments:
Post a Comment