Jamshedpur (Nagendra) झारखंड की बेटी श्रेया अधरजी ने पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में राष्ट्रीय स्तर की वोमेन्स फिजिक्स (फिटनेस) प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल के साथ मिस इंडिया 2026 का खिताब जीत कर झारखंड के नाम कर लिया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने न सिर्फ जमशेदपुर बल्कि पूरे झारखंड के नाम राष्ट्रीय मंच पर रोशन किया। रविवार को सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति के अध्यक्ष रानी गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल सोनारी आदर्श नगर स्थित श्रेया अधरजी के आवास पहुची। मौके पर प्रतिनिधि मंडल ने झारखंड का नाम रोशन करने वाले गोल्ड मेडलिस्ट श्रेया अधरजी को पट्टा पहनाकर व सृति चिन्ह भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।
समिति के अध्यक्ष रानी गुप्ता ने कहा वरिष्ठ पत्रकार की बेटी श्रेया ने बीते 6 साल से 2 वार स्टेट और तीन वार नेशनल प्रतियोगिता में (वोमेन्स फिजिक्स) कड़ी मेहनत कर झारखंड का नाम रोशन की।हाल ही में श्रेया ने यूपी के लखनऊ से गोल्ड मेडल प्राप्त कर मिस इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम किया।उन्होंने कहा झारखंड़ की एक बेटी आज गोल्ड जीत कर जमशेदपुर के साथ झारखंड का नाम देश भर में रोशन की। समिति के लोगों ने तहे दिल से बेटी को शुभकामनाएं देती है ताकि आगे और उन्नति करे। रानी गुप्ता ने कहा झारखंड़ सरकार को भी राज्य के बेटियों को आगे बढ़ने के लिए सहयोग करने की जरूरत है , ताकि बेटियां आगे भी झारखंड़ के साथ देश का नाम रोशन कर सके।





































No comments:
Post a Comment