Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur बाबा श्याम के दरबार में संध्या सिंह ने टेका माथा, मानगो के उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना Sandhya Singh bowed her head in the court of Baba Shyam, prayed for a bright future for Mango.

 


Jamshedpur (Nagendra) एनडीए समर्थित मानगो नगर निगम की प्रत्याशी संध्या सिंह ने आज प्रातः बिष्टुपुर स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में विधि-विधान के साथ दर्शन-पूजन किया। उन्होंने बाबा श्याम के दरबार में शीश नवाकर मानगो क्षेत्र की जनता के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय भविष्य की कामना की। पूजन के उपरांत श्रीमती संध्या सिंह ने कहा कि बाबा श्याम की कृपा से मानगो नगर निगम क्षेत्र में विकास, शांति, सौहार्द और समरसता का मार्ग और अधिक सशक्त होगा। 


उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ईश्वर के आशीर्वाद एवं जनता के सहयोग से मानगो को एक स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं विकासोन्मुख नगर निगम के रूप में नई पहचान मिलेगी। इस अवसर पर मानगो नगर निगम क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से सुबोध श्रीवास्तव, पूर्वी सिंहभूम जद(यू) जिला अध्यक्ष; अजय कुमार, महानगर अध्यक्ष; आकाश साह, प्रवक्ता; तथा भाजपा नेता चिंटू सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.