Jamshedpur (Nagendra) मानगो नगर निगम के मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव की चुनाव में बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके बैनर पोस्टर को फाड़ दिया। प्रत्याशी के पति सह भाजपा के पूर्व नेता राज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मानगो पुल तथा बृजवासी क्षेत्र में मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव के बैनर-पोस्टर को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा फाड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना स्थल के नजदीक नीरज सिंह, आशुतोष राय और विनोद राय मौजूद थे। यह कृत्य न केवल सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वाला है, बल्कि लोकतांत्रिक और सामाजिक मूल्यों के विरुद्ध भी है।
राज कुमार श्रीवास्तव ने इस घटना पर गहरी आपत्ति जताते हुए कहा कि यह कुर्कीत्य और घिनौना कार्य है, इस तरह की घटना विरोधियों के विकृत मानसिकता को दर्शाता है कि उनका लोकतंत्र में कितना विश्वास है। इस तरह की गतिविधियाँ किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं हैं। उन्होंने प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जाँच कर दोषियों की शीघ्र पहचान और कार्रवाई की माँग की है। कुमकुम श्रीवास्तव ने इस घटना की कड़ी निंदा की । साथ ही स्थानीय नागरिकों ने भी इस घटना की निंदा करते हुए क्षेत्र में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। इस घटना के बाद प्रशासन को मौखिक सूचना दी गई है तथा लिखित सूचना भी देने की बात कही गई है।




































No comments:
Post a Comment