Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur एनडीए प्रत्याशी संध्या सिंह ने मानगो के अलग-अलग इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया NDA candidate Sandhya Singh carried out a public relations campaign in different areas of Mango.

 


Jamshedpur (Nagendra) मानगो नगर निगम चुनाव के तहत आज आनंद विहार कॉलोनी, वसुंधरा एस्टेट, गुनमय कॉलोनी में एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह द्वारा जनसंपर्क पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा के दौरान संध्या सिंह ने गली-गली और घर-घर पहुँचकर स्थानीय नागरिकों से संवाद किया, उनका कुशलक्षेम जाना तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। जनसंपर्क के दौरान महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने खुलकर अपनी समस्याएँ एवं अपेक्षाएँ साझा कीं। संध्या सिंह ने सभी को आश्वस्त किया कि नगर निगम के माध्यम से मूलभूत सुविधाओं—स्वच्छता, पेयजल, सड़क, प्रकाश व्यवस्था और जनकल्याणकारी योजनाओं—को प्राथमिकता के आधार पर सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मानगो के समग्र विकास, पारदर्शी प्रशासन और जनसेवा के संकल्प के साथ वे चुनाव मैदान में हैं।


पदयात्रा में स्थानीय नागरिकों का उत्साह और समर्थन देखने को मिला। लोगों ने विश्वास जताया कि संध्या सिंह के नेतृत्व में मानगो नगर निगम को एक नई दिशा और गति मिलेगी। इस अवसर पर एनडीए के स्थानीय कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.